उतराखंडज्ञापन

महानगर कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा ज्ञापन, केन्द्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग

ऋषिकेश। राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के नाम उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर केन्द्र सरकार को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की गई।
महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष, सम्मानित सांसदों तथा अन्य लोगों पर केन्द्र सरकार के निर्देशों में की गई लाठीचार्ज, आँसू गैस के प्रयोग एवं कथित अभद्र व्यवहार की घटना अत्यंत निंदनीय है। यह कार्रवाई लोकतंत्र की मूल भावना और संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के विपरीत है व लोकतंत्र में जनता, छात्रों और जनप्रतिनिधियों की आवाज़ को बल प्रयोग के माध्यम से दबाने का प्रयास किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। छात्रों की जायज़ मांगों पर संवाद स्थापित करने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई करना केन्द्र सरकार के जनविरोधी रवैये को दर्शाता है।
पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह व जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है और सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे जनप्रतिनिधियों और छात्रों के साथ किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक परंपराओं पर आघात है एवं हम ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से अनुरोध करते है कि पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए संविधान के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करें तथा केन्द्र सरकार के दमनकारी रवैये को देखते हुए उचित निर्णय लें। साथ ही छात्रों के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की गरिमा की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिँह सजवाण,मधु जोशी, मदन मोहन शर्मा,चंदन सिंह पंवार, पार्षद अभिनव सिंह मालिक, पार्षद भगवान सिंह पंवार, जगजीत सिंह, सन्नी प्रजापति, अभिषेक शर्मा, बृज भूषण बहुगुणा, हरि सिंह नेगी, सूरत सिंह कोहली,मनोज गुसाईं रुक्म पोखरियाल, अशोक शर्मा, राजेश साह, बप्पी अधिकारी, विशाल स्नेह, सूरज भट्ट, अरविंद, रवि थापा, भूपेंद्र राणा, मनीष जाटव,सौरभ वर्मा, कमला देवी, अरविन्द यादव, मुन्नी बिस्ट, विक्रम वशिष्ठ आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!