
ऋषिकेश। रेन बुकई कराटे एकेडमी, आईडीपीएल ऋषिकेश द्वारा रविवार को आईडीपीएल स्थित रामलीला कमेटी भवन में कराटे बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ियों के सम्मान में बेल्ट एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सफल खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा बेल्ट पहनाकर एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
एकेडमी के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी व कोच कमल सिंह बिष्ट ने बताया कि हाल ही में आयोजित कराटे बेल्ट परीक्षा में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश सेमल्टी तथा समाजसेवी आशुतोष शर्मा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजे नेगी ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों में मोबाइल फोन का बढ़ता उपयोग चिंता का विषय है। इससे उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल की बजाय खेल मैदानों की ओर प्रेरित किया जाना चाहिए। कराटे जैसे खेल बच्चों में आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं शारीरिक क्षमता का विकास करते हैं।
उन्होंने सफल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी
येलो बेल्ट: अविका, सुहानी, शौर्य, विराज, आरव सिंह, उत्कर्ष, आनंद भट्ट, अभिनव एवं जीविका।
येलो सीनियर बेल्ट: अभिनव शाही, अविरल सिंह, अनिरुद्ध, सूर्यांश, एंजेल एवं शिवांश।
ब्लू बेल्ट: आरव, पायल, शाश्वत, वेदांश, प्रतिष्ठा, जीनल, पार्थेश, दक्ष लोधी, वृषांक एवं अथर्व गौतम।
ग्रीन बेल्ट: आरोही, जतिन, अक्षय, कार्तिक एवं अनन्या।
ग्रीन सीनियर बेल्ट: आशी एवं विदुषी।
ब्राउन बेल्ट: देवराज एवं विक्की चौधरी।
समारोह में खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं कराटे प्रशिक्षकों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।






