उतराखंडपुलिस डायरी

अवैध जुए और ऑनलाइन सट्टे के खेल का भंडाफोड़,पांच गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर क्षेत्र में चल रहे अवैध जुए और ऑनलाइन सट्टे के खेल का भंडाफोड़ किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर त्यागी मार्केट स्थित एक निजी मकान में देर रात छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, मौके से 55,690 रुपये नकद, ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे सात मोबाइल फोन और 89 ताश के पत्ते बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि जिस मकान में छापेमारी की गई, वह गिरफ्तार आरोपित सुमित माकिन का है। पुलिस का कहना है कि वह अपने मकान में लोगों को ताश के पत्तों से जुआ खिलाने के साथ-साथ ऑनलाइन गेमिंग के जरिए सट्टा भी लगवाता था।आरोपितों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन की जांच में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क के महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। ंगिरफ्तार आरोपितों में यातेन्द्र भाटिया, संजय कुमार, राहुल कुमार (देहराखास), राहुल कुमार (संजय कॉलोनी) और सुमित माकिन शामिल हैं। के आधार पर अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!