
ऋषिकेश : 16 जुलाई। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित उप प्रधानों का सम्मान करते हुए उन्हें माल्यार्पण किया एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित उप प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर उप प्रधान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास, जनसेवा और पारदर्शी कार्यप्रणाली को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित उप प्रधानों में ग्राम सभा साहब नगर से अमर खत्री, हरिपुर कलां से मनोज शर्मा, रायवाला से गौरव चौहान, खांड गांव से दरमियान नेगी, गौहरी माफी से आनंद रावत, गढ़ी मयचक से शुभांकित रावत, भट्टोंवाला से रविन्द्र रमोला तथा खदरी से विपिन रावत शामिल रहे।
इसके साथ ही रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, ग्राम प्रधान बॉबी रांगड़, श्यामपुर मंडल महामंत्री सतपाल राणा, कुलदीप नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
डॉ. अग्रवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।






