उतराखंडश्रद्धांजलि

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले अपनी जान गंवाने वाले पर्यटकों को विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पौधारोपण कर दिवंगत आत्माओं को नमन किया

ऋषिकेश : 22 अप्रैल। गत वर्ष पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की पहली बरसी पर हमले में अपनी जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मृतको की याद मे पौधारोपण कर दिवंगत आत्माओं को नमन किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार निर्दोष हिंदू पर्यटकों को धर्म पूछकर निशाना बनाया गया, वह अत्यंत निंदनीय एवं मानवता के विरुद्ध कृत्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे कायरतापूर्ण हमले समाज में भय का माहौल बनाने का प्रयास हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने दिवंगत पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

इस अवसर पर रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, चित्रबीर छेत्री, छात्र संघ अध्यक्ष मयंक भट्ट, अखिलेश मित्तल, पंकज थपलियाल, अभिषेक रावत, अंकित चौहान, केशव गोयल, रेखा भंडारी, सीमा पयाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!