उतराखंडसम्मान

आईएसबीटी व्यापार मंडल की नवनियुक्त टीम का हुआ जोरो शोरो से स्वागत

ऋषिकेश : शुक्रवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से संबद्ध आईएसबीटी व्यापार मंडल की नवनियुक्त टीम का जोरो शोरो से स्वागत किया गया। यह मंडल व्यापार प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु प्रयास करेगा।
नवनियुक्त मंडल में अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुंसोला , महामंत्री  लोकेश तायल , अनंत राम भट्ट , उपाध्यक्ष चंदन सिंह राणा , रणवीर सिंह रावत , राजेश खंडूरी जी, अजय व्यास , मंत्री श्री सुशील पाल , वशीकरण शर्मा दीपक पाल मुखिया , कोषाध्यक्ष नरेंद्र खंडूरी , कार्यकारणी सदस्य महावीर सिंह कुमाई जी, प्रदीप सिंह पुंडीर जी, सुनील सिंह चौहान , प्रताप सिंह रावत , सवन सिंह पंवार , प्रफुल्ल भट्ट, एवं मीडिया प्रभारी आशुतोष तिवारी को बनाया गया है।
सभी को माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट करके उनको सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने बताया कि – व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऋषिकेश से संबद्ध आईएसबीटी व्यापार मंडल के सभी सदस्यों को बधाई यह नवनियुक्त मंडल अपने सहयोग और सेवा से व्यापारियों के हितों के रक्षा के लिए गठित हुआ है।
हमारा उद्देश्य नगर की छोटी से छोटी इकाई तक पहुंचकर कर उसकी समस्या को सुनना और उसका समाधान करना है जिसके लिए यह मंडल एक बेहतर उदाहरण बनेगा।

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने भी सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई प्रेषित करते हुए उनसे मंडल के विस्तार और प्रभाव पर उत्साह के साथ कार्य करने का आग्रह किया है, उनका कहना है कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी से न गुजरना पड़े एवं वह स्वतंत्रता पूर्वक अपना व्यापार चलाए इसके लिए व्यापार मंडल कार्यरत है।
आईएसबीटी व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुंसोला ने भी सभी का आभार प्रकट करते हुए अध्यक्ष पद की गरिमा को बनाए रखने एवं अपने कर्तव्यों को अक्षुण्ण रहते हुए अक्षरशः पालन करने की प्रतिज्ञा ली।
स्वागत कार्यकम में नवनियुक्त व्यापार मंडल की समस्त टीम के साथ नगर के अनेक वरिष्ठ व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!